फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to the removal of religious structures from Kalagarh

Bijnor News: धामपुर - कालागढ़ से धार्मिक संरचनाओं को हटाने का विरोध

Thu, 11 May 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of religious structures from Kalagarh
- वन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से मिले नागरिक, सीमांकन कराने से पहले यथा स्थिति बनाए रखने का दिया भरोसा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ से धार्मिक संरचनाओं को हटाने के विरोध में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी से मिला। वन मंत्री ने जनता के हितों को देखते हुए कालागढ़ के सीमांकन कराने से पूर्व यथा स्थिति बनाए रखने का भरोसा दिला।

इन दिनों कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अतिक्रमण के तहत अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का काम चल रहा है। वन विभाग की टीमों ने अब तक सात स्थानों से धार्मिक संरचनाओं को हटा दिया है। वन विभाग ने कालागढ़ में भी इस अभियान के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की है। गश्ती दलों ने इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया है। उच्च अधिकारियों के आदेशों में कालागढ़ का नाम भी शामिल है। यहां मंदिर, मस्जिद आदि मौजूद जो लोगों की आस्था का केंद्र हैं। इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने बुधवार को देहरादून जाकर वन मंत्री सुबोध उनियाल एंव क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषंण खंडूरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई को रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता योगेश कुमार सैनी के नेतृत्व में शंकर सिंघल, मेहराज अली, संजय सेनी एवं राजेश्वर अग्रवाल आदि ने बताया कि जनता कालागढ़ के पुनर्सीमांकन की मांग कर रही है। जिस पर शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कालागढ़ की आबादी कार्बेट टाइगर रिजर्व से बाहर है। इसलिए यहां धार्मिक संरचनाओं को यथावत रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed