फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to make the waiting room a police post

प्रतीक्षालय को पुलिस चौकी बनाने का विरोध

Sat, 26 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Opposition to make the waiting room a police post
प्रतीक्षालय को पुलिस चौकी बनाने का विरोध
विज्ञापन

हल्दौर। रोटरी क्लब हल्दौर ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी व थाना प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर बालकिशनपुर चौराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय पर जबरन पुलिस चौकी बनाए जाने का विरोध किया। जिसमें बताया गया कि दस वर्ष पूर्व क्लब ने अपने सदस्यों से चंदा एकत्र करके नगर व क्षेत्र की जनता की हित में बालकिशनपुर चौराहे पर एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। करीब पांच दिन पूर्व पुलिस प्रशासन ने रोटरी क्लब के यात्री प्रतीक्षालय के बोर्ड पर पेंट कर उसे पुलिस चौकी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने उक्त स्थान को दोबारा यात्री प्रतीक्षालय बनाने व पुलिस चौकी का निर्माण अन्य स्थान पर कराने की मांग की है। मांग पत्र देने वालों में क्लब अध्यक्ष सौरव ऐरन, सचिव अनुज मारबाड़ी, नवीन कुमार एडवोकेट, अजय नंदन गुप्ता, विकास मारबाड़ी, अमित सिंह, प्रवीण रस्तोगी, अनिल सिंह आदि शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि यात्री प्रतीक्षालय पूर्व की भांति ही रहेगा। पुलिस चौकी का निर्माण शीघ्र ही यात्री प्रतीक्षालय के पीछे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed