फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to increase the time of schools to eight hours

स्कूलों का समय आठ घंटे करने का विरोध

Mon, 20 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition to increase the time of schools to eight hours
स्कूलों का समय आठ घंटे करने का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। शिक्षक स्कूलों का समय आठ घंटे करने का विरोध कर रहे हैं।
मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों से अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह आठ से साढ़े चार बजे तक करना माध्यमिक शिक्षा एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने एकजुट होकर शिक्षकों की जंग को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों की समस्याओें पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वित्त विहीन शिक्षकों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

एमएस त्यागी ने कहा कि जिन सरकारों ने शिक्षकों का उत्पीड़न किया है वे दोबारा सत्ता में नहीं आई हैं। शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। जिला मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि सड़क पर लड़ाई और कक्षा में पढ़ाई शिक्षकों की प्राथमिकता है। ओपी वर्मा ने कहा कि सरकार ने स्कूलों का समय परिवर्तन नहीं किया तो यह सरकार के लिए घाटे का सौदा साबित होगा। इस दौरान इस दौरान पंकज कुमार, सुनील त्यागी, डॉ. जितेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिम, लोकेंद्र रंजन, नरपाल सिंह, विमल कुमार, नसीमुद्दीन, लालजी भारती, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed