{"_id":"5f19d3b88ebc3e9fdd3301f0","slug":"opposition-to-build-community-toilets-on-village-community-land-bijnor-news-mrt492712024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का विरोध
हल्दौर। गांव इनामपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि पर रास्ते का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाकर विरोध किया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सहमति पर गांव के मौजा तकीपुरा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने पर मामला शांत कराया।
शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना के तहत गांव इनामपुरा में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए ग्राम समाज की भूमि चिह्नित की गई है। ग्राम प्रधान बलराज सिंह व पंचायत सचिव विकास कुमार चौहान ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि अवैध रूप से कब्जाकर उस पर कूड़िया डाल रखी हैं। शौचालय निर्माण के लिए कब्जा धारकों से ग्राम समाज की भूमि खाली करने को कहा था, लेकिन उन्होंने ग्राम समाज की भूमि से कूड़ियां नहीं हटाई। जबकि गांव निवासी सुशील कुमार, भुवनेश कुमार, रवि सिंह, सरजीत सिंह आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की भूमि पर रास्ता बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। गांववालों ने बुधवार को सदर एसडीएम से मिलकर मामले की शिकायत भी की थी।
बृहस्पतिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए शौचालय निर्माण का कार्य रुकवा दिया। सूचना पर कानूनगो सोवित कुमार व हल्का लेखपाल रोहताश सिंह सैनी ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को ग्राम पंचायत इनामपुरा के मौजा तकीपुरा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का आश्वासन देकर शांत किया। ग्राम प्रधान बलराज सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। कानूनगो का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।