{"_id":"612fc1d68ebc3e5acc328f6f","slug":"opposed-the-coming-of-bjp-leaders-to-the-village-nazibabad-news-mrt5543516130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के गांव में आने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के गांव में आने का किया विरोध
विज्ञापन
बिजनौर के नांगलसोती के गांव महमसापुर में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद। भाजपा नेताओं के क्षेत्र के गांवों में आने के विरोध में किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर गांव चंदोक और महमसापुर की सड़कों पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते, तब तक गांवों में भाजपा नेताओं के आने का विरोध जारी रहेगा।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव चंदोक, सुंगरपुर बेहड़ा, तिसोतरा, महमसापुर, सौफतपुर में बुधवार को भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह का कार्यक्रम था। किसानों को कार्यक्रम की भनक लगी तो भाकियू नेता कुलबीर सिंह, राजवीर सिंह, राजीव कुमार, नीटू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान विरोध करने के लिए गांव चंदोक और महमसापुर की सड़कों पर पहुंच गए। सुबह 11 बजे से एक बजे तक गांव चंदोक में किसान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के आने का इंतजार करते रहे। पूर्व सांसद के नहीं आने पर किसान गांव महमसापुर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक बजे से चार बजे तक किसान सड़क पर काले झंडों के साथ डटे रहे। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल भी पहुंच गया।
किसानों का कहना था कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक भाजपा नेताओं का गांव में आने पर विरोध जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में अनुज, कामेंद्र सिंह, बंटी, मोंटी, विनीत, अंकित, जिले सिंह, शमशुल हसन, इरशाद, भोपाल सिंह, फिरोज अमरीश, संगीत, सुदेश राणा, मोहित, देवेंद्र, श्याम सुंदर, अरविंद आदि किसान मौजूद रहे।