{"_id":"5ff89ce18ebc3e329145573c","slug":"opposed-central-government-policies-nazibabad-news-mrt519562110","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध
जलालाबाद/नजीबाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
कांग्रेस के जलालाबाद नगर अध्यक्ष नजम खां के आवास पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी विदित चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को किसान-मजदूर और आमजन विरोधी बताया। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वरिष्ठ कांग्रेसी सुधीर पाराशर ने कहा कांग्रेस ने देश को बहुमुखी विकास देने के साथ समरसता का वातावरण दिया। नजम खां ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। मुस्तकीम राईन के संचालन में आयोजित बैठक में मुफ्ती मोनिस, शारिब अंसारी, अमजद सिद्दीकी, नदीम शेेेख, नदीम खां, मो. नवेद, वसीम कुरैशी, मुवशिर जमा, नईमुल अख्तर आदि मौजूद रहे।