{"_id":"57cdc7c34f1c1b7f2f3179b0","slug":"operations-will-start-from-october-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुकरो पुल निर्माण की जानकारी करते रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेलों का संचालन 15 अक्तूबर से पुन: सुचारु कर दिया जाएगा। रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता ने सुकरो नदी पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। अभियंता ने कहा कि पुल क्षेत्र मेें यदि जिला प्रशासन खनन रोकने में सफल नहीं होता तो सुरक्षा की दृष्टि से रेलों का संचालन रोक दिया जाएगा।
रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता आरके अग्रवाल ने मंडलीय तकनीकी रेल अधिकारियों के साथ कोटद्वार ब्रांच लाइन पर क्षतिग्रस्त सुकरो रेल पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के ध्वस्त पिलर निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी की। प्रमुख मुख्य अभियंता ने सुकरो पुल क्षेत्र में दोनों ओर सुरक्षा दीवार तथा पिलर निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुकरो नदी पर बने पुल को अवैध खनन से नुकसान पहुंचा है। बताया कि पुल के दोनों ओर एक किलोमीटर तक रेत-बजरी खनन रोकने के लिए रेलवे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। खनन होने पर डीएम को सूचना दी जाएगी।
यदि तब भी खनन नहीं रुकता है तो रेलवे कोटद्वार ब्रांच लाइन पर रेलों का संचालन जनहित रोकने को विवश होगा। प्रमुख मुख्य अभियंता ने प्रवर मंडल अभियंता समन्वय आरपी सिंह, प्रवर मंडल अभियंता प्रशासन पारितोष गौतम, एडीईएन सीताराम, एईएन निरीक्षण श्यामचंद के साथ सुकरो पुल निरीक्षण के बाद कोटद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।