फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operation Monsoon begins in Corbett forests

कार्बेट के वनों में ऑपरेशन मानसून शुरू

Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Operation Monsoon begins in Corbett forests
कार्बेट के वनों में ऑपरेशन मानसून शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने ऑपरेशन मानसून शुरू किया गया है। इसके लिए वनों में सशस्त्र गश्त की जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज समूचे कार्बेट टाइगर रिजर्व में संवेदनशील रेंज घोषित है। यह कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर स्थित है। जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा भी इससे मिलती है।
वनों में सोनानदी से लेकर फतेहपुर धारा तक का इलाका वन विभाग ने ई-सर्विलांस पर ले रखा है। सीमा पर लगे कैमरे रात दिन सक्रिय रहते हैं। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि ऑपरेशन मानसून के दौरान वन एवं वन्यजीव तस्करों का खतरा बन जाता है। वनों में प्रवेश के लिए नालों आदि पर खास निगाह रखी जा रही है। अंतरराज्यीय सीमा पर गश्त की जा रही है। मौसमी नदियों में गश्त की जा रही है। स्नीफर डॉग एवं उपलब्ध समस्त संसाधनों का प्रयोग गश्त में किया जा रहा है। गश्त के दौरान वनों में हाथी के झुंड नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाघों की सुरक्षा एक चुनौती
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के सामने खास चुनौती रहती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व व साहूवाला वनों के जीवों का कार्बेट के वनों में आवागमन होता रहता है। बावरिया गिरोह के निशाने पर बाघ रहता है। इसकी सुरक्षा के लिए वन विभाग चौकस रहता है। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के अनुसार यहां का जंगल आठ बीट में बंटा है। जिनमें सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में भी सतर्कता के साथ गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed