{"_id":"573dfd454f1c1b9857ac753d","slug":"open-meeting-in-dealer-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर के चुनाव में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर के चुनाव में तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 19 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठक में अधिकारियों की गाड़ी को घेरे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के बढ़ापुर में खादर क्षेत्र के ग्राम चंपतपुर चकला में राशन डीलर चयन के लिए होने वाली खुली बैठक में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। एक पक्ष ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान तनातनी का माहौल रहा। बैठक छोड़ वहां से जा रहे अधिकारियों के सामने चुनाव कराने की मांग पर अड़ गए।
बढ़ापुर थाना के खादर क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला के ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार अधिकारियों से गांव के राशन डीलर मलकीत सिंह की पिछले कई माह से राशन सामग्री वितरण न करने की शिकायत की थी।
सीडीओ ने 19 मई को गांव में खुली बैठक आयोजित कर नए राशन डीलर का चयन करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार व सेक्टर प्रभारी अखिलेश कुमार ग्रामीणों की खुली बैठक में भाग लेने पहुंचे। डीलर की शिकायत करने वाले गांव वालों ने नए राशन डीलर के लिए गांव की गुरमीत बाई का नाम रखा। मलकीत सिंह व उसके पक्ष के लोगों ने भजन कौर के पक्ष में अपना गुट तैयार कर लिया।
विज्ञापन
दोनो पक्षों में नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों में टकराव होने से रोका। गुरमीत बाई पक्ष के लोगों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक बेनतीजा रहने पर वहां से जा रहे अधिकारियों को दूसरे पक्ष के लोगों ने जाने से रोका और बैठक में नए राशन डीलर को चुनकर ही जाने की मांग करने लगे और गाड़ी में बैठे अधिकारियों को जाने का रास्ता नहीं दिया। अधिकारी गांव वालों को आश्वस्त कर वहां से निकलने में सफल हुए।