{"_id":"5f2c51f48ebc3e3d233dbbfc","slug":"opd-closed-for-four-months-patient-upset-bijnor-news-mrt49499907","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से बंद पड़ी ओपीडी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से बंद पड़ी ओपीडी, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह से बंद पड़ी ओपीडी, मरीज परेशान
अफजलगढ़। नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक सप्ताह से तथा ओपीडी सेवा करीब चार माह से बंद होने से रोगियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने सीएमओ से शीघ्र ओपीडी सेवा शुरू कराने की मांग की है।
कोरोना संक्रमण के चलते अफजलगढ़ सीएचसी को मार्च में क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया था। विदेश और अन्य राज्यों व जिलों से लौटे प्रवासियों को यहां पर क्वारंटीन किया जा रहा था। तब से चिकित्सालय की ओपीडी सेवा बंद है। इससे नगर व क्षेत्र के रोगियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों को मजबूरी में निजी चिकित्सक से महंगा उपचार कराना पड़ रहा है। आरोप है कि सीएचसी में पिछले एक माह से चिकित्सक तैनात नहीं है। सारी व्यवस्था एक फार्मासिस्ट के जिम्मे है। एक सप्ताह से क्वारंटीन केंद्र भी बंद पड़ा है। उसके बाद भी ओपीडी सेवा शुरू नहीं हुई। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आये दिन यहां पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सीएचसी में चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से घायल को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता। इस कारण अब तक कई लोग जान गवां चुके हैं। क्षेत्रवासियों मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश, अकरम अली, जावेद, अफजाल तथा दानिश ने सीएमओ समस्या का शीघ्र निदान कराने की मांग की है। नोडल अधिकारी एसके निगम ने फिलहाल ओपीडी शुरू करने की संभावना से इंकार किया।