फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only three objections came on border extension

सीमा विस्तार पर आईं केवल तीन आपत्तियां

Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Only three objections came on border extension
सीमा विस्तार पर आईं केवल तीन आपत्तियां
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका सीमा विस्तार के खिलाफ आईं तीन आपत्तियों की शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इन आपत्तियों के बारे में शासन को भी अवगत करा दिया गया है। अब शासन से फाइनल स्वीकृति आते ही नए क्षेत्र पालिका का हिस्सा बन जाएंगे।

नगर पालिका के सीमा विस्तार का मुद्दा सबसे पहले साल 1984 में उठा था। तब से फाइल शासन में धूल फांक रही थी। शासन ने 27 नवंबर को पालिका के सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी थी। नगर पालिका में पूरे रिंग रोड को शामिल कर लिया गया है। इसमें गांव फतेहपुर नौआबाद, शाहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, गांव मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, तैमूरपुर दीपा को शामिल किया गया है। इन गांवों के नगर पालिका में शामिल होने से पालिका की आबादी एक लाख 35 हजार के आसपास बढ़ जाएगी। प्रशासन ने पालिका के सीमा विस्तार पर जनता से 15 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी थी। प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने इसमे आपत्ति दाखिल की थी। केवल तीन आपत्ति दाखिल हुईं थी। आपत्ति दाखिल करने वालों ने कहा था कि पालिका के पास अधिक संसाधन नहीं हैं। पालिका सम्मिलित किए जा रहे गांवों में पेयजल, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं करा सकती है। कुछ लोगों ने गांवों के शहरों में शामिल होने पर गांवों के विकास के लिए धन न मिलने की बात कही थी। इन सभी आपत्तियों को प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। प्रशासन ने पालिका द्वारा पेयजल, सफाई की पूरी व्यवस्था करने तथा विकास कार्य कराने की बात कही गई है। अब शासन की अधिसूचना के बाद चक्कर चौराहे के अंदर के गांव आधिकारिक रूप से पालिका में शामिल हो जाएंगे। डीएम रमाकांत पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। कहा आपत्तियों की सूचना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed