फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only seven of 80 complaints resolved

संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में दर्ज

Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only seven of 80 complaints resolved
धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतों को सुनते एसडीएम वित्त/राजस? - फोटो : DHAMPUR
80 शिकायतों में मात्र सात का निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। मंगलवार को तहसील के सभाकक्ष में जनता की शिकायतों का निदान कराने के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा ने जनता की अदालत शिकायतों को सुना और उनके निदान का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कई गांवों में तैनात लेखपालों को सही काम न होने पर एडीएम ने फटकार लगाई। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद भी अधिकांश गांवों के लेखपाल चकरोड यानी के रास्ते की जमीन को भी कब्जा मुक्त नहीं करा रहे। एडीएम ने लेखपालों से सरकारी जमीन पर काबिज लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम करा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुल दर्ज हुई 80 शिकायतों में से 07 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया। सबसे अधिक शिकायतें विद्युत और राजस्व विभाग की रहीं। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार, चंद्रकांता ,पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, सीओ महावीर सिंह राजावत, सीओ अफजलगढ़, महेश कुमार , कोतवाल रंजन कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed