फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only second dose will be administered on Saturday

शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी

Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Only second dose will be administered on Saturday
शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब हर शनिवार को केवल कोरोनारोधी टीकाकरण की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। इससे पूर्व सोमवार से शनिवार तक चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को दोनों ही डोज लगाई जाती हैं। शासन के निर्देश पर दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर शनिवार का दिन केवल इसी के लिए ही निर्धारित किया गया है। बाकी प्रथम डोज लगवाने वाले लाभार्थी सोमवार से शुक्रवार तक टीका लगवा सकेंगे।
कोरोनारोधी टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या में लगभग सात लाख का अंतर है। दोनों डोज के बीच के अंतर की खाई पाटने के लिए शासन ने शनिवार को केवल दूसरी डोज लगाने के लिए ही आरक्षित किया है। अब पहली डोज वाले लाभार्थी सोमवार से शुक्रवार तक ही अपना टीकाकरण करा सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार देश भर के साथ साथ जिले में भी 16 जनवरी को ही कोरोना रोधी टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अभी तक सबसे कम 16 जनवरी को 288 स्वास्थ्य कर्मियों और तीन अगस्त को लगभग 53 हजार से भी अधिक लोगों का टीकाकरण कर रिकॉर्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में ऐसे हैं टीकाकरण के हालात
बृहस्पतिवार की रात तक जिले में कुल नौ लाख 92 हजार 378 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से आठ लाख 46 हजार 315 लाभार्थियों को प्रथम खुराक दी जा चुकी है, जबकि दूसरी खुराक पाने वालों में केवल एक लाख 46 हजार 63 लोग शामिल हैं। इनमें अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 24 हजार 767, अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर 25 हजार 534 सम्मिलित हैं। इसके साथ ही 18 से 44 साल तक की आयु वर्ग के चार लाख 30 हजार 958 युवा, 45 से 60 साल वाले तीन लाख 23 हजार 146 व्यस्क नागरिक और 60 साल से ऊपर वाले एक लाख 87 हजार 973 वृद्ध प्रतिरक्षित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed