फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online training given to princes

प्रधानों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Online training given to princes
भागूवाला में आनलाइन प्रशिक्षण लेते ग्राम प्रधान। - फोटो : NAZIBABAD
प्रधानों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला/ नांगलसोती। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास योजनाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
पंचायती राज विभाग की निदेशक किंजल सिंह ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, समिति गठन, विकास योजनाओं की बैठकों के आयोजन, विकास धनराशि के सदुपयोग, खातों के संचालन और कोरोना काल के दौरान ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज और स्वच्छ रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजना के ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के लिए नजीबाबाद ब्लॉक को चार सेक्टरों में बांटा गया। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के प्राथमिक स्कूल में ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में न्याय पंचायत बीरूवाला, हर्षवाड़ा, पर्वतपुर और पुरनपुर नरोत्तम के 37 ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण लिया। भागूवाला के पंचायतघर में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान शाइस्ता परवीन की उपस्थिति में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में न्याय पंचायत भागूवाला, मुस्सेपुर और विजयपुर न्याय पंचायतों के 29 ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास योजनाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल सोती के प्राथमिक स्कूल में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में न्याय पंचायत नांगलसोती, तिसोतरा, पूंडरी खुर्द, राजपुर नवादा के ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्राथमिक स्कूल प्रतापपुर में आयोजित ऑनलाइन उन्मुखी प्रशिक्षण में न्याय पंचायत गाजीपुर, तहरपुर, इस्हाक और गजरौला के ग्राम प्रधानों ने पंचायती राज विभाग की ओर आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों के अतिरिक्त समस्त ग्राम पंचायत सेक्रेटरियों ने भी भाग लिया।

नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ में आनलाइन प्रशिक्षण लेते ग्राम प्रधान।

नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ में आनलाइन प्रशिक्षण लेते ग्राम प्रधान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed