फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online tickets will be available in long route buses

बिजनौर : लंबे रूट की बसों में मिलेगा ऑनलाइन टिकट

Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Online tickets will be available in long route buses
दोबारा व्यवस्था शुरू करने की तैयारी, सर्दी के कारण बंद कर दी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूट की बसों में ऑनलाइन टिकट की शुरुआत की जा रही है। ठंड और कोहरे की वजह से जनवरी में ऑनलाइन टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। बिजनौर डिपो की करीब 15 बसों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है।

जनवरी में ठंड और कोहरा अधिक होने से बसों का संचालन प्रभावित हो गया था। बसों का समय और रूट दोनों प्रभावित हुए। जिसकी वजह से परिवहन विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी थी। मगर अब फिर से लंबे रूटों की बसों के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की जा रही है। जल्द ही लोकल रूट की बसों में भी ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से अभी लखनऊ, गोरखपुर, देहरादून, अलीगढ़, पीलीभीत, ऋषिकेश रूट की बसों को ही साॅफ्टवेयर में फीड किया गया है। यात्री सफर करने से करीब एक महीना पहले ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही यात्री अपनी मनपसंद सीट भी बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट परिवहन विभाग की उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराने की सुविधा मोबाइल फोन, जनसेवा केंद्र और डिपो पर टिकट काउंटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देने होंगे ज्यादा रुपये
ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर किराए से ज्यादा रुपये देने होंगे। एक टिकट ऑनलाइन बुकिंग कराने पर कम से कम 15 रुपये अधिक भुगतान करना होगा। वहीं अधिक दूरी होने पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने का चार्ज इससे अधिक बढ़ाया जा सकता है।

वर्जन::
जनवरी में ठंड और कोहरा आने से बसों का संचालन प्रभावित हुआ था। इस वजह से ऑनलाइन टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। अब दोबारा सुविधा शुरू की जा रही है। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed