{"_id":"5f0ca5678ebc3e63750f64f4","slug":"online-studies-start-from-august-4-in-degree-colleges-bijnor-news-mrt4910756189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में चार अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में चार अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के डिग्री कॉलेजों में चार अगस्त से ऑनलाइन क्लास शुरु होंगी। विभागाध्यक्ष 13 जुलाई से ई- कंटैंट की तैयारी शुरू करेंगे। साथ ही शासन ने डिग्री कॉलेज के लिए वर्ष 2020-21 के लिए शैक्षिक कलेंडर जारी कर दिया है।
रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्थात रूटा के अध्यक्ष समेत विभागाध्यक्ष की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अलग अलग राय है। शासन ने डिग्री कॉलेजों मे पढ़ाई को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिले में 108 डिग्री कॉलेज हैं। इनमें करीब 80 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। कोरोना के कारण कॉलेज बंद हैं। छात्रों की परीक्षा नहीं हुई है। शासन ने कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक ऑनलाइन पढ़ाई की कार्ययोजना जारी की है। इसमें कहा गया है कि परास्नातक तथा स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य सभी की ऑनलाइन पढ़ाई चार अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए विभागाध्यक्ष को 13 जुलाई से ई-कंटेंट की तैयारी करनी है। कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने पर एक अक्टूबर से कॉलेज में पठन-पाठन शुरू हो सकता है। शासन ने कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने की योजना बना ली है। अब सभी पाठ्यक्रम में सेशनल परीक्षा होगी। साथ ही मिड टर्म परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़कर रिजल्ट जारी होगा। किसी कारण यदि वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा नहीं होती है तो इन्हीं अंकों के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।
ऑनलाइन पढ़ाई ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए चुनौती
रुटा के अध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प ठीक है, यह शासन का तीसरा शैक्षिक कलेंडर है। आनलाइन पढ़ाई ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुंचना चुनौती है। साहु जैन कॉलेज नजीबाबाद की हिंदी विभागाध्यक्ष शुभा माहेश्वरी का कहना है कि ग्रामीण छात्राओं के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। आनलाइन पढ़ाई को जरूरी संसाधन होने चाहिए। वह छात्राओं को सिंपल फोन से पढ़ाई के टिप्स दे रही हैं। विवेक कॉलेज के लॉ विभाग के अध्यक्ष राजीव चौधरी बताते है कि प्रोफेसनल कोर्स में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। शासन के निर्देश के अनुसार तैयारी हो रही है।