फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online attendance will now be registered in the labor department

श्रम विभाग में अब ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Online attendance will now be registered in the labor department
श्रम विभाग में अब ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से बैठक की गई थी। जिसमें श्रम विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कर्मचारी और अधिकारी अब जीपीएस के आधार पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से एक पोर्टल बनाया गया है।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिन विपिन कुमार जैन ने बैठक की। जिसमें कहा गया कि अब से विभाग के सभी कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अब से पहले विभाग में रखे रजिस्ट्रर में कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करते थे। सहायक श्रम आयुक्त उमेश कुमार ने बताया कि बिजनौर ऑफिस की लोकेशन लखनऊ भेज दी गई है। पोर्टल शुरू होने के बाद कर्मचारी ऑफिस में आने के बाद ही अपनी उपस्थिति लगा सकेंगे। सभी विभागों द्वारा जो लेबर सेस जमा किया जाता था। इसकी जानकारी ऑफलाइन होती थी। मगर अब से इसकी जानकारी upbowc.in पर उपलब्ध होगी। जिसे आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

क्या होता है लेबर सेस
सरकार की ओर से विकास के लिए जितना पैसा दिया जाता है, उसका एक प्रतिशत सरकारी योजनाओं के लिए दिया जाता है। इसे लेबर सेस कहते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी सड़क को निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाते हैं तो उसका एक प्रतिशत यानी एक करोड़ रुपये लेबर सेस के तौर पर जमा होते हैं। इस पैसे को मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजना में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed