फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online art competition on 16 January

ऑनलाइन कला प्रतियोगिता 16 जनवरी को

Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Online art competition on 16 January
ऑनलाइन कला प्रतियोगिता 16 जनवरी को
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय ऑनलाइन कला प्रतियोगिता आयोजित की है। प्रथम तीन प्रविष्टि पुरस्कृत होंगी। इसमें प्रविष्टि भेजने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 16 जनवरी कर दी गई है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न अभियान चल रहे हैं। इसी क्रम में ऑनलाइन कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता तीन श्रेणी नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन तथा कन्या भ्रूण हत्या में है। प्रतियोगिता के चार वर्ग है। पहले वर्ग में कक्षा पांच व छह, दूसरे वर्ग में कक्षा सात व आठ, तीसरे वर्ग में कक्षा नौ व दस , चौथे वर्ग में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। पहले प्रतियोगिता की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। अब यह प्रतियोगिता 16 जनवरी को होगी। सीडीओ ने बताया कि चयनित प्रथम तीन प्रविष्टियों को डीएम रमाकांत पांडेय पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed