{"_id":"20c726d8c76b3d2dbb77d348b32eca2b","slug":"onions-hawak-congress-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने बेची प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने बेची प्याज
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर 20 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज बेचा।
लगातार बढ़ती महंगाई और प्याज के आसमान छूते दाम पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगा होने से आम आदमी त्रस्त है।
युवक कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अलताफ रजा, उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी अजमल खां रोड पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यालय के बाहर स्टॉल लगाकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज बेची। प्रदर्शनकारियों में शाहनवाज, ताबिश, वसीम, शादाब, समर, नदीम, नईमुल, आकिफ, सिराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे।