फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One student killed, two injured in an accident

हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
One student killed, two injured in an accident
बिजनौर के ग्राम जंदरपुर में सड़क दुर्घटना में मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल के छात्र की मौत पर विलाप कर - फोटो : BIJNOR
हादसे में एक छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर-मंडावर मार्ग पर गांव जंदरपुर और हमीदपुर के बीच रोडवेज बस की चपेट में आने से ट्यूशन पढ़ने बिजनौर आ रहे बाइक सवार एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
मंडावर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी वैभव (16) पुत्र संजय कुमार, रोहित (16) पुत्र सतेंद्र सिंह, जतिन (16) पुत्र स्वर्गीय नीरज कुुमार बिजनौर के मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के छात्र थे। शनिवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए तीनों छात्र बाइक से बिजनौर आ रहे थे। घने कोहरे के कारण सुबह करीब आठ बजे गांव जंदरपुर के पास उनकी बाइक बिजनौर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चला रहे वैभव के सिर पर चोट लगने से वह अचेत हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। छात्रों को सड़क पर घायल पड़ा देख राहगीरों ने रुककर उनकी मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जबकि जतिन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस का पीछा कर आरोपी बस चालक को मंडावर के पास पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो को ओवरटेक करते हुए घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। छात्र की मौत से पूरे गांव में गम की लहर है। परिजनों के मुताबिक वैभव दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मंडावर स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार घायल
बिजनौर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बगीची निवासी पुष्पेंद्र कुमार (23) पुत्र मदनपाल सिंह, राहुल कुमार (22) पुत्र फूल सिंह की बाइक बिजनौर-नगीना रोड पर किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पंडिया निवासी मुन्ने सिंह (58), उनका भतीजा दिनेश कुमार (30) शुक्रवार को बाइक से धामपुर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे गांव सोपरी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस घायलों को धामपुर सीएचसी ले गई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मुन्ने सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed