फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One person dies from Corona, three new infected

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, तीन नए संक्रमित

Tue, 08 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
One person dies from Corona, three new infected
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, तीन नए संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर शहर के दो लोगों सहित जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती बिजनौर शहर के एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 1220 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 147 हो गए हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बिजनौर शहर के दो और सहित कुल तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती, मोहल्ला बुखारा कालोनी, नजीबाबाद के मोहल्ला दीवान परमानंद से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिजनौर के मोहल्ला प्रगति विहार निवासी 70 साल के एक वृद्ध की मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार वह 27 नवंबर को कोविड-19 पॉजिटिव आया था। 28 नवंबर को परिजनों ने वृद्ध को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बने कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सीएमओ के अनुसार वृद्ध हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। उसे वर्ष 2015 में पहला हार्ट अटैक आया था और जून 2020 से लगातार बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इनके साथ में लगभग 1220 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक जिले से कुल दो लाख 43 हजार 980 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 42 हजार 935 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4063 लोग कोरोना पॉजिटिव और दो लाख 38 हजार 872 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1045 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3861 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से कुल 55 लोगों की मौत हुई है और 147 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में एक माह बाद कोरोना से हुई मौत
जनपद में मृत्यु दर काफी कम है। यहां पर अब तक आए कुल कोरोना संक्रमित 4063 केस में से अब तक कुल 55 लोगों ने जान गंवाई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार सात नवंबर को बिजनौर शहर के ही लगभग 46 वर्षीय एक व्यक्ति की सुभारती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद से लेकर अब तक कोरोना से मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed