फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One need to save a drop

एक-एक बूंद बचाने की है जरूरत

Fri, 23 Mar 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
One need to save a drop
जल बचाओ अभियान के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विश्व जल दिवस के मौके पर जन जागृति सेवा समिति की ओर से जल के दोहन को रोकने और जल संरक्षण के लिए प्रचार वाहन से जन जागृति अभियान शुरू किया गया। एडीएम प्रशासन ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने जल संरक्षण को जीवन के लिए आवश्यक बताया। समिति की ओर से शुरू कि या गया अभियान 20 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व जल दिवस के मौके पर जन जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कटारिया के नेतृत्व में जल संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। कलक्ट्रेट से समिति के प्रचार वाहन को एडीएम प्रशासन ने हरी झंडी दिखा कर शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जल का दोहन रोकना व जल संरक्षण जरूरी है। समिति के अध्यक्ष चंचल कटारिया ने बताया कि समिति की ओर से शुरू किया गया अभियान 20 जून तक चलेगा। विभिन्न गांवों और स्कूल कॉलेजों में भी जल के दोहन को रोकने व संरक्षण के लिए गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता, पंफलेट वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति की ओर से बैराज कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, नुमाइश ग्राउंड, सिविल लाइन, रामबाग, मोहल्ला जाटन, तीवड़ी, मेरठ चुंगी सहित नगर के कई मोहल्लों में जल संरक्षण और जल के दोहन को रोकने के         लिए प्रचार किया गया। इस मौके पर अभिजीत भारद्वाज, नासिर खान, रंजीत सिंह, वरुण कुमार,         संजीव डबास, सौरभ मलिक, शिवम गुर्जर, अनुज कुमार, आशीष चौहान सहित समिति के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed