{"_id":"641efc3c86e26ce512098514","slug":"one-more-corona-infected-five-active-cases-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-451-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक और कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय केस हुए पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक और कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय केस हुए पांच
Sat, 25 Mar 2023 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
- किसी भी मरीज में नहीं थे लक्ष्ण, रैंडम जांच कराई तो पॉजिटिव मिले
- शनिवार को महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी एक महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।
जिले में 16 मार्च में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी अल्लहेपुर के गांव टिप्पणी निवासी 33 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। अस्पताल में जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले 16 मार्च को हल्दौर के मोहल्ला भूड़ में होली के पास रहने वाले 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक कई वर्षों से देहरादून में नौकरी करता था, हृदय में दिक्कत होने की वजह से नोएडा जांच कराई तो वहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
23 मार्च को गांव कामराजपुर के रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने से पहले कोरोना की जांच कराई थी, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 24 मार्च को अफजलगढ़ के गांव सुआवाला में 70 वर्षीय महिला और गांव माधोवाला में 71 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्होंने सामान्य तौर पर जांच कराई थी, जिसमें इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव टीमली निवासी महिला ने भी सामान्य जांच कराई थी, महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
- अब तक 18632 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरानाकाल की शुरुआत से अब तक जिले में 18632 करोना के मामले मिल चुके हैं। वहीं आंकड़ों में करोना से 139 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अभी 192 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं जिले में वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या पांच हैं।
- कोरोना की जांच बढ़ाई जाएगी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने कहा कि जिले में संक्रमित मिले कोरोना के सभी मरीजों की तबीयत ठीक है। उन में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। सभी ने सामान्य तौर पर जांच करें, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी चिकित्सकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही कोरोना की जांच भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।