{"_id":"61e701ae6850b104e922fda4","slug":"one-month-drama-workshop-started-in-dhampur-dhampur-news-mrt573874586","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में अक्षर संस्था ,ट्रेसर आर्ट एसोसिएशन दिल्ली की ओर से नाट्य कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में अक्षर संस्था ,ट्रेसर आर्ट एसोसिएशन दिल्ली की ओर से नाट्य कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
धामपुर में आरंभ हुई कार्यशाला में अतिथियों के साथ कलाकार।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में एक माह का नाट्य कार्यशाला शुरू
धामपुर। अक्षर संस्था धामपुर और ट्रेसर आर्ट एसोसिएशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में धामपुर में एक माह के लिए थिएटर वर्कशॉप का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यशाला में कई राज्यों के युवाओं को नाट्य कला का प्रशिक्षण देंगे। वी रिसॉर्ट धामपुर में इस वर्कशाप का उद्घाटन विधायक अशोक राणा की पत्नी ज्योति राणा, अक्षर संस्थापक सदस्य नीरजा सिंह, वर्षा अग्रवाल, सीमा सिंघल, डिंपल जैन किया।
कार्यशाला के शुरू होने के बाद मंगलवार को वार्ता के दौरान वर्कशाप डायरेक्टर साजिदा ने कहा कि कार्यशाला में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों के अनेक प्रशिक्षु युवा कलाकार भाग ले रहे हैं। वर्कशॉप में वह और जॉय मिताई मणिपुर इस कार्यशाला में प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह एनएसडी पास आउट हैं। उन्होंने बताया कि वर्कशाप स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित होगी।
बकौल डायरेक्टर साजिदा, वह इससे पहले आयोजित वर्कशॉप में नाटक बंजारा तैयार हुआ था, जिसे नगर के ही साहित्यकार लेखक सत्यराज ने लिखा था। बंजारा का ओलंपिक थिएटर में भी चयन हुआ था। जो एक गर्व का विषय रहा। कार्यशाला के उद्घाटन पर नरेंद्र गुप्ता, मधुश्री गुप्ता, तनुज बंसल, अतुल गुप्ता, महेंद्र मान शेखावत, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल कटका, रवि शंकर अग्रवाल, संजीव जैन, दीपक जैन, दीपक अग्रवाल सहित अक्षर संस्था के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।