फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One lakh reward on Saud, the notorious Munir's partner

एक लाख का इनाम घोषित

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
One lakh reward on Saud, the notorious Munir's partner
कुख्यात मुनीर के साथी सऊद पर एक लाख का इनाम
विज्ञापन

बिजनौर। एडीजी बरेली अविनाश चंद ने तीन साल पहले एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी के हत्यारोपी मुनीर के साथी सऊद सिद्दीकी कैश वैन लूट के मामले में एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ है। एडीजी बरेली अविनाश चंद ने इनाम की संस्तुति की थी। अब तक सऊद पर 50 हजार का इनाम घोषित था। सऊद ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर के साथ धामपुर में बैंक की कैश वैन से 95 लाख रुपये भी लूटे थे।

स्योहारा थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर निवासी एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी की दो अप्रैल 2016 की रात स्योहारा में एक शादी समारोह में शामिल होकर रात में कार से घर लौटते समय रास्ते में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड में सहसपुर निवासी शातिर अपराधी मुनीर अहमद का नाम आया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुनीर को गाजियाबाद से दबोचा था। मुनीर के कई मददगार साथी भी दबोचे गए थे। मुनीर ने 28 अप्रैल 2015 अपने साथी आंबेडकर जिले के थाना टांडा पूर्वी कस्बा निवासी सऊद सिद्दीकी के साथ धामपुर में पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन से 95 लाख रुपये भी लूटे थे। पुलिस सऊद की तभी से तलाश में जुटी थी पर वह हाथ नहीं आया था। सऊद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने कई बार सऊद को दबोचने के लिए जाल बिछाया पर वह पुलिस के फंदे में नहीं फंसा। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद की संस्तुति पर सऊद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीम सऊद को दबोचने में सक्रिय हो गई है। एसपी संजीव त्यागी ने सऊद पर एक लाख का इनाम घोषित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed