{"_id":"58b9b6154f1c1b026e8314f7","slug":"one-killed-in-motorcycle-collision-two-injured-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन बिना कार्रवाई के ही युवक को घर ले गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला मंडी पामरगंज निवासी मोहम्मद जाहिद (25) बृहस्पतिवार की सुबह अपनी मां के साथ धामपुर शादी समारोह में शामिल होने गया था। मोहम्मद जाहिद ने अपनी मां को धामपुर ही छोड़ आया। वह अकेले ही बाइक से बिजनौर अपने घर आ रहा था। हल्दौर के गांव खारी के निकट उसकी नहटौर निवासी मनोज (27) व आलोक (28) की बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मोहम्मद जाहिद की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ जाते वक्त रास्ते में ही जाहिद ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही उसको घर ले गए।
वहीं नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर सैदपुर चौराहे के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में कार में सवार दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मुरादाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद जनपद के कांठ निवासी अकील अहमद पत्नी सलमा बेटे नूर मोहम्मद व छोटे भाई सोनू के साथ कार से नूरपुर जा रहा था। शाम करीब चार बजे सैदपुर चौराहे के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहा अकील अहमद, पत्नी सलमा और उसका भाई सोनू गंभीर रूप घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हुए तीनों को मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर ,हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।