फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One JCB and five tractor trolley seized

एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन

Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
One JCB and five tractor trolley seized
चांदपुर क्षेत्र के रसूलपुर नंगला में खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : BIJNOR
एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन
विज्ञापन

चांदपुर। एसडीएम ने गांव रसूलपुर नंगला में एक स्थान पर छापा मारकर अवैध रूप से हो रहा खनन पकड़ा है। एसडीएम ने मौके से पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को सीज कर दिया है।

एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला में अवैध रूप से भारी मात्रा में खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक स्थान पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्राली में भरी जा रही थी। उस मिट्टी से एक अन्य स्थान का भराव किया जा रहा था। जब उनसे इसकी परमिशन मांगी गई तो उनके पास इसकी कोई परमिशन नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि खनन में चल रहे पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को सीज कर थाने में खड़ी करा दी गई है। टीम में तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed