{"_id":"5dc30e608ebc3e5b3d4972d8","slug":"one-day-police-friend-sports-competition-held-bijnor-news-mrt452281014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मित्रों की बॉलीवाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मित्रों की बॉलीवाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिवसीय पुलिस मित्र खेल प्रतियोगिता आयोजित
बिजनौर । नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस मित्र खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के पुलिस मित्रों के लिए सर्किल स्तरीय वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुईं।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी संजीव त्यागी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में थाना कोतवाली शहर, मंडावर एवं हल्दौर के पुलिस मित्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में थाना कोतवाली शहर की टीम ने थाना हल्दौर की टीम को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में थाना मंडावर की टीम ने थाना कोतवाली शहर की टीम को हराकर जीत हासिल की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि जनता और पुलिस के मध्य मैत्री संबंध, विश्वास तथा सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मित्रों की सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने सभी पुलिस मित्र खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सत्यप्रकाश सिंह, अय्यूब अहमद, रमेश चंद्र शर्मा, कांति प्रसाद शर्मा, विनोद सिंह चौहान आदि पुलिस अधिकारियों का सहयोग रहा।