फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One crore dues on government departments

सरकारी विभागों पर एक करोड़ बकाया

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
One crore dues on government departments
सरकारी विभागों पर एक करोड़ बकाया
विज्ञापन

धामपुर। पालिका सीमा के भीतर आने वाले सरकारी विभागों पर करीब एक करोड़ रुपये जल व गृह कर के रूप में बकाया है। साल 2011 से अब तक सरकारी विभागों ने कर जमा नहीं किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने मामले के गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 31 जुलाई तक का समय दिया है। हिदायत दी कि यदि निर्धारित अवधि तक कर जमा नहीं किया गया तो नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि निकायों की आय को बढ़ाने को सरकार की ओर से साल 2011 से सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर जल व गृह कर लागू कर दिया गया है। सरकारी विभागों की ओर से आज तक कर जमा नहीं कराया गया। ईओ ने कहा कि पालिका के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार को उनकी ओर से निर्देशित कर दिया गया है कि वे बकाया वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

पीएचसी पर सबसे ज्यादा कर बकाया
अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार धामपुर पुलिस कोतवाली पर लगभग 25 लाख, धामपुर के मुख्य डाकघर पर लगभग 30 लाख 57 हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37 लाख 83 हजार, सीतापुर गांधी नेत्र चिकित्सालय धामपुर पर करीब पांच लाख टैक्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख के सापेक्ष अब तक 32 लाख की वसूली
ईओ का कहना है कि पालिका की ओर से वर्तमान वित्तीय सत्र में 50 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 32 लाख की वसूली हुई है। बाकी लक्ष्य को मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

सूची तलब कर वसूली की कार्रवाई होगी : एसडीएम
एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। पालिका के अधिकारियों से बकाया की सूची को तलब कर सरकारी विभागों से कर वसूलने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed