फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One caught in cheating in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
One caught in cheating in the name of getting job in railway
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में एक दबोचा
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के पास से रेलवे में सीनियर डीसी के पद का एक नियुक्ति पत्र व फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बरामद हुआ है।

कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर निवासी अंकित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्योहारा थाने के गांव शरीफनगर निवासी संदीप पुत्र हरस्वरूप ने उससे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। आरोपी ने उसे आठ लाख रुपये में रेलवे में सीनियर डीसी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार की रकम खाते में डलवा ली थी। बाकी रकम नियुक्ति पत्र मिलने से पहने देने को कहा था। लेकिन न तो उसने निर्धारित अवधि में नौकरी लगवाई और न ही अब रकम वापस कर रहा है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। बकौल कोतवाल, आरोपी के पास से पुलिस ने एक तलाशी के दौरान रेलवे में सीनियर डीसी के पद का नियुक्ति पत्र और एक मेडिकल प्रमाण पत्र बरामद किया है। कोतवाल का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया दोनों कागज फर्जी हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed