फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One arrested for raping a student and forcing her to convert to Islam

Bijnor News: छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, एक गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
One arrested for raping a student and forcing her to convert to Islam
- मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, अपहरण में प्रयुक्त कार कब्जे में ली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। क्षेत्र की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी राकिब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गांव निवासी राकिब ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया। आरोपी लगातार उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था और इन्कार करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

वह आरोपी के फोन कॉल का जवाब नहीं देती थी तो उसके भाई और पिता की हत्या कराने की धमकी अन्य लोगों के माध्यम से दिलवाई जाती थी, जिससे वह लगातार भय और दबाव में रही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 मई को कांठ जाते समय आरोपी राकिब ने अपने साथी फिरोज की मदद से उसे जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों उसे उमरी स्थित एक होटल में ले गए, जहां राकिब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप भी बना ली और उसे आधार बनाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथी युवक को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी कब्जे में ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच एवं न्यायालय में बयान की कार्रवाई पूरी कराई गई है। पुलिस टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में लगी हैं। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed