फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One arrested for commenting on Facebook for Ralod

Bijnor News: बिजनौर - फेसबुक पर रालोद के लिए टिप्पणी करने में एक गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
One arrested for commenting on Facebook for Ralod
- निवर्तमान चेयरपर्सन पति ने सपा उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के मकसद से पोस्ट करने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। फेसबुक पर चुनाव के संबंध में पोस्ट किए जाने को लेकर शहर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है।
बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने फैजान मलिक निवासी झलरा को गिरफ्तार किया है। फैजान के खिलाफ निवर्तमान चेयरपर्सन और रालोद उम्मीदवार के पति शमशाद अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर फेसबुक आईडी पर फर्जी पोस्ट करने का आरोप है। फर्जी वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट कर चुनाव में नुकसान करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

शमशाद अंसारी ने ही एक और केस मोहल्ला चहशीरी के रहने वाले जावेद राइन पुत्र फरीद अहमद के खिलाफ भी दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक पर की गई पोस्ट से प्रार्थी की पत्नी रालोद प्रत्याशी के चुनाव में नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने की मकसद से प्रार्थी का फोटो लगाकर फर्जी पोस्ट की गई है। आरोप है कि इस पोस्ट के संबंध में बातचीत करने पर आरोपी ने गाली गलौज भी की और चुनाव खराब करने की धमकी दी। हालांकि जावेद राइन अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed