{"_id":"66e8acf8da0329a93502c314","slug":"one-accused-arrested-in-manoj-kumars-murder-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-131045-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मनोज कुमार की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मनोज कुमार की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी मनोज कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामले का संज्ञान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया था और एक कमेटी भी गठित की थी।
ग्राम मानपुर निवासी मनोज कुमार एक अगस्त को गागन नदी में डूब गया था। दो अगस्त को मनोज का शव गागन नदी से बरामद हुआ था। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही ब्रह्मपाल, सुधीर तथा सुधीर के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस मामले में हीला हवाली कर रही थी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर विवेचना बदलने की मांग की थी। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कमेटी गठित की थी। जिसमें पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप, पूर्व राज्य मंत्री तथा नगीना विधायक मनोज पारस नगीना लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे मनोज कुमार समेत 6 लोगों की कमेटी गठित की थी। कमेटी के सदस्यों ने मनोज के परिजनों से बात की थी। सोमवार को पुलिस ने मामले में आरोपी सुधीर पुत्र ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।