{"_id":"61eda027425af9682b714808","slug":"on-the-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose-took-oath-of-environmental-protection-bijnor-news-mrt57440187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर ली पर्यावरण संरक्षण में रत होने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर ली पर्यावरण संरक्षण में रत होने की शपथ
विज्ञापन
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
बिजनौर। सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजन में महावीर बाल विद्या मंदिर में कोरोना मुक्ति पर्यावरण शुद्धि 11 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 दंपतियों ने पर्यावरण संरक्षण में जुटने की शपथ ली।
कार्यक्रम के बाद गतिविधि के विभाग संयोजक सुशील ने पानी पन्नी पेड़ के उचित संयोजन व प्रबंधन तथा हरित गृह पर अपने विचार रखे। नगर संयोजक विक्रांत ने अहिंसक जीवों की आहार शृंखला के संबंध में बताया। इसके साथ ही बताया कि इंसान फलाहारी है न कि शाकाहारी या मांसाहारी। यदि पेड़ से पके फल का सेवन किया जाए और उसके बीज को दांत से भी न काटा जाए तो उसमें कोई हिंसा नहीं होती है। कार्यक्रम में नारी शक्ति प्रांत प्रमुख संध्या गुप्ता, जिला प्रमुख प्रीति भटनागर, उषा, शशि, शोभा रावत, नमिता शर्मा, निष्ठा शर्मा, डॉ. पंकज भारद्वाज, राकेश, अरविंद, श्याम, आदित्य, हिमांशु सोती, राज नरेंद्र, कुंवर देव, संजय कटार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद