{"_id":"612147868ebc3e7a0a7d3285","slug":"on-rakshabandhan-the-depot-increased-the-number-of-buses-bijnor-news-mrt552806098","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर डिपो ने बढ़ाए बसों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर डिपो ने बढ़ाए बसों के चक्कर
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बिजनौर डिपो शनिवार से सोमवार तक के लिए रक्षाबंधन पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। अफसरों की मानें तो फिलहाल बिजनौर डिपो के पास 115 बसे हैं, जिनमें 85 निगम की और 30 अनुबंधित शामिल हैं। शासन के निर्देश पर बिजनौर डिपो ने 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए तो फ्री यात्रा की घोषणा कर ही रखी है। इस दौरान पुरुष यात्रियों को भी सफर में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
रक्षाबंधन पर बहनों का अपने भाइयों के यहां पर जाने का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। साथ ही जिले से बाहर काम करने वाले लोग भी इस त्योहार अपने घरों को आते हैं। इस बार रक्षाबंधन रविवार की होने की वजह से लोग शनिवार की सुबह से अपने घरों के लिए निकल पड़े। सुबह से लेकर शाम तक बिजनौर बस अड्डे से यात्रियों का आना जाना लगा रहा। रक्षाबंधन पर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पूर्व में ही रोडवेज की बसों में 24 घंटे तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा कराने की घोषणा कर रखी है। इसके अलावा अतिरिक्त बसें चलाने तथा यात्रियों के सफर को और अधिक सुहाना बनाने के लिए बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। यह व्यवस्था सोमवार तक लागू रहेगी। एआरएम ललित किशोर त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के चलते यात्री अपने घरों से नहीं निकले, लेकिन शनिवार को सुबह से ही यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही। सोमवार तक करीब करीब सभी रूट पर बसों के चक्कर बढ़े रहेंगे। यदि यात्री बढ़े तो बसों की संख्या में भी इजाफा कर दिया जाएगा।