फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On entering forcibly detained

जबरन अंदर घुसने पर हिरासत में लिया

Sat, 10 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। अल्हैपुर ब्लाक के 124 क्षेत्र पंचायत पदों के लिए शुक्रवार को 344 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।  शनिवार को भी नामजदगी जारी रहेगी। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ जबरन बेरीकेडिंग लांघ अंदर घुसने का प्रयास कर रहे समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें नामजदगी के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह और एआरओ राजपाल सिंह ने बताया कि अब तक कुल 480 पर्चों की  बिक्री हुई है। जिनमें से पहले दिन 344 पर्चे जमा हुए हैं। इनमें से एससी महिला के लिए 12 पद आरक्षित हैं। जिनमें 45 महिलाओं ने पर्चे जमा किए हैं।
विज्ञापन


एससी पुुरुष के 22 पदों से 65, ओबीसी महिला के 11 पदों के लिए 35, ओबीसी पुरुष 22 पदों के लिए 67, सामान्य महिला के 18 पदों के लिए 49 तथा अनारक्षित 38 पदों के लिए 83 प्रत्याशियों से पर्चे दाखिल किए। आरओ ने बताया कि दस अक्तूबर को सवेरे आठ बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। व्यवस्था  के लिए तहसीलदार और कोतवाल मुस्तैद रहे। अफजलगढ़ ब्लॉक में 572 पर्चों की बिक्री हुई। बीडीसी के 119 पदों के लिए पहले दिन 219 पर्चे जमा हुए।

नोड्यूूूज के नाम पर वसूली, हंगामा
धामपुर। अल्हैपुर ब्लाॅक में नामांकन के दौरान जिला पंचायत विभाग ने नोड्यूज के नाम पर जमकर लूट खसौट मचाई। अवैध वसूली होते देख प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव में जिला पंचायत के नोड्यूज की जरूरत नहीं है।

पंचायत सचिव का नोड्यूज ही माना जाता है, लेकिन  निर्वाचन अधिकारी ने बीडीसी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत का नोड्यूज भी आवश्यक कर दिया है, लेकिन तहसीलदार ने बीडीसी नामांकन प्रक्रिया में जिला पंचायत के इसको गलत ठहराया है।


अल्हेपुर ब्लॉक में नामांकन के दौरान ब्लॉक कार्यालय में जिला पंचायत ने काउंटर खोलकर नो ड्यूज देना शुरू किया तो प्रत्याशियों ने हंगामा किया। आरोप था कि नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली चल रही है। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। कहा कि बीडीसी में जिला पंचायत का नोड्यूज कोई मायने नहीं रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed