{"_id":"5f1dcb148ebc3e63ca4da509","slug":"on-average-a-fine-of-rs-50-lakh-was-incurred-for-not-applying-mask-bijnor-news-mrt4932056115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर हर महीने वसूला औसतन 50 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर हर महीने वसूला औसतन 50 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। मास्क न लगाकर जनता कोरोना संक्रमण को दावत तो दे ही रही है अपनी जेब भी ढीली करा रही है। मास्क न लगाने पर प्रशासन हर महीने ऐसे लोगों से औसतन 50 लाख रुपये का राजस्व वसूल रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना कोरोना से दूर रहने का अभी एकमात्र तरीका है। कोरोना संक्रमण को रोकनेक के लिए सरकार हर शनिवार व रविवार को लॉक डाउन कर रही है। जनता रोज बढ़ रहे खतरे के बावजूद लॉक डाउन में भी बिना मास्क लगाए ही घर से बाहर सड़कों पर आ रही है। सामान्य दिनों में भी लोगों को ऐसे ही बिना मास्क के घरों से बाहर घूमते हुए देखा जा सकता है। ऐसे लोगों पर पहले से ही सख्ती करने का शासनादेश जारी है। महामारी अधिनियम में ऐसे लोगों से पुलिस जुर्माना वसूल सकती है और पुलिस ऐसा कर भी रही है। लॉक डाउन में ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर समन शुल्क वसूला जा सकता है। इसके अलावा सामान्य दिनों में भी बिना मास्क के लोगों के दिखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर सामान्य तौर पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि बिना मास्क घूमने वाले लोग बीमारी फैलने का कारण बन रहे हैं। ऐसे लोग अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।