फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ompal Nehra ax

ओमपाल नेहरा पर गाज

Fri, 25 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ompal Nehra ax
बिजनौर में करीब डेढ़ माह पहले मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार बनाए गए ओमपाल नेहरा को रामजन्मभूमि व कृष्ण जन्भूमि पर भव्य मंदिर बनाने के भाषण देने पर गाज गिर गई है। सपा हाईकमान ने ओमपाल नेहरा को मनोरंजन  कर के सलाहकार पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


तीन नवंबर को शासन ने बिजनौर के गंज में रहने वाले किसान नेता ओमपाल नेहरा को मनोरंजन कर विभाग का सलाहकार बनाकर वेस्ट यूपी के जाटों को खुश करने की कोशिश की थी। ओमपाल नेहरा को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का पुराना साथी बताया जा जाता है। एकदम से ओमपाल नेहरा का कद बढ़ने से सब सकते में आ गए थे। पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी यह बात गले नहीं उतरी थी। ओमपाल नेहरा ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाने का ऐलान किया था, पर कहीं भी कुछ ऐसा दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


बिजनौर में कृषि विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में ओमपाल नेहरा को बुलाया गया था। किसान सम्मान दिवस में अपने भाषण में ओमपाल नेहरा विवादों में फंस गए। ओमपाल नेहरा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि व मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने की बात कहकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। चैनलों और अखबारों में भी खबर छपी। सपा हाईकमान ने बृहस्पतिवार को ओमपाल नेहरा के पर कतर डाले। उन्हें मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार पद से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त कर एवं निबंधन उत्तर प्रदेश वीरेश कुमार का ओमपाल नेहरा को मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार पद से हटाने का पत्र डीएम के  पास पहुंच गया है। ओमपाल नेहरा को मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार पद से हटाने से उनके समर्थकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed