फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Old Rifle Association dissolved, new association formed

Bijnor News: पुरानी राइफल एसोसिएशन भंग, नई एसोसिएशन का गठन

Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Old Rifle Association dissolved, new association formed
बिजनौर। जिला प्रशासन ने पुरानी राइफल एसोसिएशन भंग कर दी है। नई राइफल एसोसिएशन का गठन किया गया है। फिलहाल इसमें पदेन अधिकारियों को ही शामिल किया गया है। साथ ही इसका बायलॉज तैयार कराया जा रहा है। इसमें संभावना है कि सबसे पहले शूटर को ही सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नई राइफल एसोसिएशन की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। इस बैठक में एसोसिएशन को लेकर नए नियमों पर चर्चा हुई। बता दें कि प्रशासन ने पुरानी एसोसिएशन भंग दी है। प्रशासन का कहना है कि पुरानी एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन नहीं था और न ही उसके नियम साफ थे। इसलिए ऐसा किया गया है। अब नए सिरे से नियम तैयार किए जा रहे हैं। बॉयलाज बनते ही उसी के अनुसार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसमें शूटर को प्राथमिकता मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि नई एसोसिएशन को नियमानुसार बनाया जा रहा है। इसका रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जो पहले एसोसिएशन थी, उसके डॉक्यूमेंट, रजिष्ट्रेशन आदि नहीं थे और न ही उसका बॉयलाज स्पष्ट था। बॉयलाज बनने के बाद नए सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed