फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Old man dies due to illness in Dhampur

बीमारी से वृद्धा की मौत, चांदपुर का चिकित्सक कर रहा था उपचार

Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to illness in Dhampur
बीमारी से वृद्धा की मौत, चांदपुर का चिकित्सक कर रहा था उपचार
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर के एक मोहल्ले में मंगलवार रात एक वृद्धा की बीमारी से मौत हो गई। वृद्धा काफी दिनों से बीमार थी और चांदपुर में आने दामाद के यहां रह रही थी। तीन दिन पहले महिला को उसका दामाद उसे धामपुर छोड़ कर गया गया। बताया जाता है कि चांदपुर में वृद्धा का उपचार वही चिकित्सक कर रहा था, जिसकी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वृद्धा की मौत को स्वाभाविक बताया है। वहीं, मोहल्ले के लोगों को वृद्धा के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

बुधवार सुबह पुलिस के कहने पर परिजनों ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर वृद्धा के शव का दफिना कर दिया। लोगों का कहना है कि जिले के चांदपुर में ही अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके चलते एक डाक्टर की मौत भी हो चुकी है। सवाल यह है कि जब प्रशासन ने चांदपुर को सील कर रखा है तो वृद्धा का दामाद उसे चांदपुर से यहां कैसे छोड़ कर चला गया। लोगों को आशंका है कि वृद्धा की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि वृद्धा की मौत बीमारी के कारण स्वाभाविक तौर पर हुई है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने सूचना मिलने पर मामले की मौके पर जाकर जांच की। जिसमें कोरोना के लक्षण पुष्ट नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि वृद्धा की मौत बीमारी से ही हुई है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन से वृद्धा के परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed