{"_id":"639b67a7f35b7639b171a783","slug":"officials-should-study-the-guide-line-of-the-election-commission-dhampur-news-mrt6179097123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चुनाव आयोग की गाइड लाइन का अध्ययन करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चुनाव आयोग की गाइड लाइन का अध्ययन करें अधिकारी
धामपुर के केएम कॉलेज में क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
चुनाव आयोग की गाइड लाइन का अध्ययन करें अधिकारी
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को केएम इंटर कॉलेज में क्षेत्र के सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने निर्देशित किया कि वे वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों के नाम का सही प्रकार से मिलान कर लें। उनके निरीक्षण में सबसे ज्यादा खामियां अफजलगढ़ पालिका में देखने को मिली हैं।
इस बार पालिकाध्यक्ष, सभी वार्डों के उम्मीदवारों का नामांकन ऑनलाइन होगा। इसके लिए वह अपने स्तर से कंप्यूटर सेटों की व्यवस्था कर लें। एक आरओ को कम से कम पांच सिस्टम और उन्हें संचालित करने वाले आपरेटरों की जरूरत होगी। धामपुर पालिका में दो बूथ कम होने से यहां पर 58 के स्थान पर अब 56 बूथ हो गए हैं। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने चुनाव आयोग की गाइड लाइन की जानकारी दी। मतदान और मतगणना के दौरान केएम कॉलेज में प्रकाश की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। मतदान को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक पालिका की ओर से कम से कम पांच कैमरों की व्यवस्था करनी होगी। कम से कम 14 राउंड में मतगणना कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 288 बूथ हैं। इनमें से धामपुर पालिका में 56, शेरकोट में 64, अफजलगढ़ में 32, नहटौर में 54 , स्योहारा में 54, नगर पंचायत सहसपुर में 28 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।