{"_id":"613e40ce8ebc3e608868d77b","slug":"officials-of-hindu-yuva-vahini-came-face-to-face-dhampur-news-mrt5559241151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने आए हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने आए हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारी
विज्ञापन
आमने-सामने आए हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी
धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी संगठन को लेकर पदाधिकारियों के दो पक्षों में रविवार को कोतवाली के अंदर जमकर नोकझोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे को संगठन का फर्जी पदाधिकारी बताया एक पक्ष के गांव कौड़ीपुरा निवासी विपिन प्रजापति ने खुद को हिंदू युवा वाहिनी का बिजनौर जिले का अध्यक्ष बताया है।
हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को थाने पहुंचे। जहां संगठन को पदाधिकारियों के नामों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने गांव कौड़ीपुरा निवासी विपिन प्रजापति खुद को संगठन का जिलाध्यक्ष बता प्रशासन और समाज को धोखा दे रहा है। जबकि हिंदु युवा वाहिनी के संस्थापक संरक्षक गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ हैं। उनके संगठन का इस व्यक्ति के संगठन से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि आरोपी उनके संगठन के नाम का बैनर छपवाकर समाज को भ्रमित कर अपने स्वार्थों की पूर्ति कर रहा है। पद नाम का इस्तेमाल कर प्रशासन को गुमराह कर रौब भी गालिब करता है। आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण कराने की कई शिकायतें मिली हैं। पहले विपिन प्रजापति शिव सेना में था। जिसे शिवसेना के जिला प्रमुख वीर सिंह ने पद नाम का दुरुपयोग करने का आरोप में बहिष्कार कर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, विपिन कुमार का कहना है कि उनका संगठन हिंदू युवा वाहिनी असली है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज जूना अखाड़ा हैं। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आकाश शर्मा ने की है। उनके उपर धर्मांतरण कराने जैसे लगे आरोप पूरी तरह से गलत है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इस दौरान इस अवसर पर हरीश चौहान, संकित राठी, मास्टर अनिल कुमार, अमित शर्मा, पुष्पेंद्र चौहान, दुष्यंत चौहान, मनोज चौहान, अंतरिक्ष कौशिक, मोहित कुमार रहे।