फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers will also be monitored in teacher eligibility test

शिक्षक पात्रता परीक्षा में अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers will also be monitored in teacher eligibility test
शिक्षक पात्रता परीक्षा में अधिकारियों पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर सख्त है। इस बार शासन की टीईटी में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर पैनी निगाह रहेगी। अधिकारियों के परीक्षा के दौरान स्मार्ट मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। टीईटी में प्राथमिक स्तर परीक्षा में जूनियर हाईस्कूल स्कूल स्तर परीक्षा के मुकाबले करीब सात हजार अभ्यर्थी अधिक शामिल होंगे। जिला स्तरीय समिति की बैठक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 23 नवंबर को बुलाई गई है।
शासन ने प्रशासन द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भेजे गए केंद्रों पर मुहर लगा दी है। परीक्षा 28 नवंबर को है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम बैठक में 27 केंद्रों पर होगी, जबकि जूनियर हाईस्कूल स्तर परीक्षा 20 केंद्रों पर होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 19160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जूनियर हाईस्कूल स्तर परीक्षा में 12500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछले साल टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा 22 और जूनियर हाईस्कूल स्तर परीक्षा 20 केंद्रों पर हुई थी। इस बार पांच केंद्र बढ़े हैं। हल्दौर के सीडी इंटर कालेज, आरएचएसइंटर कालेज, किरतपुर के हिंदू इंटर कालेज, एमजीएमपी इंटर कालेज तथा विदुरकुटी के विदुर गृह इंटर कॉलेज को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछली बार टीईटी में परीक्षा केंद्रों से मोबाइल द्वारा पेपर के फोटो खींचकर परीक्षा केंद्र से बाहर भेजने के मामला सामने आया था। शासन ने मामलों को गंभीरता से लिया है। जिस पर शासन ने इस बार टीईटी में सख्ती बरत दी है। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षकों के स्मार्ट अर्थात कैमरे वाले मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक उन कालेजों के प्रधानाचार्य ही होते हैं जो विद्यालय परीक्षा केंद्र होता है। संदिग्धता दिखाई पड़ने पर अधिकारी के खिलाफ मौके पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैठक बुलाने की तैयारी
जिला स्तरीय समिति शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी में शासन के निर्देश का क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिला समिति के डीएम उमेश मिश्र अध्यक्ष है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जिला समिति की बैठक 23 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे बुलाई गई है। शासन के निर्देशानुसार अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed