{"_id":"573cbb7a4f1c1bb11fac74a0","slug":"officers-sitting-in-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को धूप में बैठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को धूप में बैठाया
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 19 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
सौफतपुर बिजलीघर पर अधिकारियों को अपने साथ धूप में बैठाए किसान।
- फोटो : धूप में बैठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती/नजीबाबाद। बिजली संकट के विरोध में भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने सौफतपुर बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने एसडीओ ट्रांसमिशन, एसडीओ वितरण और जेई को धूप में बैठाए रखा। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था ठप से होने से फसलों के सूखने पर रोष व्यक्त किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की बड़े पैमाने पर की जा रही कटौती से गुस्साए किसानों ने सौफतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह, धमेंद्र राणा, राजीव राठी के नेतृत्व में किसानों ने सौफतपुर बिजलीघर से जुड़े फीडरों महमसापुर, सौफतपुर और हरचंदपुर के आए दिन तकनीकी खराबी का शिकार रहने, क्षेत्र में औसतन पांच से छह घंटे बिजली मुश्किल से मिलने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही।
किसानों का आरोप था कि बिजली संकट से फसलें सूखने के कगार पर है। किसानों ने एसडीओ ट्रांसमिशन भजनलाल, एसडीओ वितरण अशोक कुमार, जेई नवनीत कुमार को लगभग दो घंटे तक धूप में बैठाए रखा।
विज्ञापन
बिजली अधिकारियों ने दिन-रात के शेड्यूल में लगातार 12 घंटे बिजली देने का किसानों को आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ। धरना-प्रदर्शन में किसान नेता महाराज सिंह, नीटू सिंह, सतेंद्र सिंह, राहुल, अरुण कुमार, नौबीर सिंह, रामकला भगत सहित अनेक किसान उपस्थित थे।