फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers should take passenger convenience seriously: General Manager

यात्री सुविधा को गंभीरता से लें अधिकारी : महाप्रबंधक

Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers should take passenger convenience seriously: General Manager
बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक। - फोटो : NAZIBABAD
यात्री सुविधा को गंभीरता से लें अधिकारी : महाप्रबंधक
विज्ञापन

नजीबाबाद/नगीना। रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं के प्रति गंभीर रहने के रेलकर्मियों को निर्देश दिए।
रेल महाप्रबंधक ने डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन और मंडलीय अधिकारियों के साथ एडीईएन दिनेश शर्मा, एसएस जयपाल सिंह की उपस्थिति में नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय, रनिंग रूम, पार्सल ऑफिस सहित रेलवे परिसर के विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाएं देखीं। रेल महाप्रबंधक ने एक स्टेशन-एक उत्पात योजना के स्टॉल का निरीक्षण कर स्टॉल संचालक सूफियान से जानकारी की। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष फखरुद्दीन, सचिव विक्रांत, संतोष अरोड़ा, अरुण, अनुज, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष प्रवेश बरनवाल, सचिव सीपी सिंह, ललित कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी यूनियन ने रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर रेल कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा दिलाने, मनोरंजन सदन का विकास कराने, कर्मचारियों की लंबित मांगों को तत्काल पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगीना में रेल महाप्रबंधक ने टिकट काउंटर, महिला व पुरुष प्रतीक्षालय व रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, सभासद महावीर सिंह सैनी, शिव शंकर सक्सेना, अब्दुल कय्यूम राईन आदि नेताओं ने कुछ प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज नगीना रेलवे स्टेशन पर कराए जाने, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने व नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए ट्रेन चलाने को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद, स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह प्रचार प्रमुख पुनीत गोयल और आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा की ओर से डीआरएम की उपस्थिति में रेल महाप्रबंधक को आए दिन होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए जनहित में मालगोदाम पर फुटओवर ब्रिज बनवाने, मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलवाने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप और जाहिद ने विधायम हाजी तसलीम अहमद की ओर से कोटद्वार से मुंबई के लिए ट्रेन चलवाने, गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन पुन: शुरू कराने, मसूरी एक्सप्रेस में पूर्व की भांति कोटद्वार से लगने वाले कोच लगवाने और रनथ्रू ट्रेनों का स्टॉपेज नजीबाबाद स्टेशन का दिलाने का मांग पत्र सौंपा। संवाद

ट्रेनों का स्टॉपेज कराने की मांग
किरतपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने किरतपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। तलहा मकरानी सुंदर गोयल आदि ने किरतपुर स्टेशन पर सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज कराने की मांग की और ज्ञापन दिया। महाप्रबंधक ने स्टेशन मास्टर केबिन, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम आदि का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद स्टेशन मास्टर अरविंद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ डीआरएम अजय आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed