{"_id":"5e711d8c8ebc3ea7d36fefd2","slug":"officers-ran-at-the-information-of-corona-victim-bijnor-news-mrt4741049115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित की सूचना पर दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित की सूचना पर दौड़े अधिकारी
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित की सूचना पर दौड़े अधिकारी
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात में देहरादून से आई बुखार पीड़ित एक महिला के कोरोना से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। टीम मोहल्ले में पहुंची लेकिन इस तरह की कोई महिला न होने पर लौट आई।
कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी इमराना मोहल्ले से जा रही थी। मोहल्ले में कुछ महिलाएं देहरादून से एक बुखार पीड़ित एक महिला को कोरोना से पीड़ित होने की चर्चा कर रहीं थीं। यह सुनकर इमराना ने सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार टीम मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले में कोरोना से देहरादून से बुखार पीड़ित एक महिला के आने की सूचना की जानकारी ली। कई घरों में तलाश किया। लेकिन इस तरह की कोई महिला मोहल्ले में नहीं मिलने पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।