फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers raided fertilizer selling establishments

Bijnor News: अफसरों ने उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों पर की छापा मारा

Thu, 04 Jan 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Officers raided fertilizer selling establishments
बिजनौर। अधिकारियों ने टीमों ने बुधवार को जनपद की पचास उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छापामारी की। अफसरों ने इस दौरान 15 उर्वरकों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। निरीक्षण के दौरान एक उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठान बंद करके भाग गया। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया एवं राजवीर सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की संयुक्त टीम द्वारा तहसील धामपुर व चांदपुर, गिरीश चंद उप कृषि निदेशक, बिजनौर एवं पीएन सिंह डीसीओ की संयुक्त टीम ने तहसील बिजनौर में छापा माारा। मनोज रावत जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत एवं सहायक निदेशक मत्स्य बिजनौर टीम ने नजीबाबाद एवं अमित कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी एवं जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगीना में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 50 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के साथ 15 उर्वरकों के नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बिना पॉस मशीन के उर्वरकों का वितरण न किया जाए। कहा कि यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करता हुआ एवं प्रचलित उर्वरकों के साथ अन्य उर्वरकों की टैगिंग करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed