फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers doing physical verification of UP Board examination centers

Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रहे अफसर

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Officers doing physical verification of UP Board examination centers
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी तेजी से चल रही है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा कराने के लिए 91431 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है। उनके लिए 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन के लिए दस से ज्यादा अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 में परीक्षा के लिए हाईस्कूल - 49606 पंजीकृत परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 41825 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं व मानकों का सत्यापन करने के लिए उनके अलावा कई टीमें गठित की गईं है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का धरातल पर अधिकारी सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं मुख्यालय व आसपास क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सत्यापन पर किया। गठित टीमें अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया कार्यालय को आख्या जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्ष 2023-24 पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल - 49606
इंटरमीडिएट - 41825
वर्ष 2022-23 पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल - 51343,

इंटरमीडिएट - 45445
- नोट परीक्षार्थी एवं परीक्षा केंद्र की संख्या विभाग द्वारा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed