फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Offense comments, stone pelting at shrine

आपत्तिजनक टिप्पणी से मारपीट, गुरुद्वारे पर पथराव

Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Offense comments, stone pelting at shrine
आपत्तिजनक टिप्पणी से मारपीट, धर्मस्थल पर पथराव
विज्ञापन

नहटौर। एक समाज पर कुछ युवकों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों द्वारा बुलाए गए दो दर्जन युवकों ने धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मोहल्ला सराय जोखा सिंह निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि वह अपने साथी सरदार भगत सिंह के साथ रात लगभग दस बजे धर्मस्थल जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही कुछ युवक खड़े हुए थे। आरोप है कि युवकों ने उनके समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने फोन करके दो दर्जन से अधिक युवकों को मौके पर बुला लिया। इन युवकों ने दोबारा मारपीट करते हुए धर्मस्थल पर पथराव शुरू कर दिया। सरदार भगत सिंह के घर पर भी पथराव किया। पथराव होने से भगदड़ मच गई। पथराव के बाद बाहर से आए लोग फरार हो गए। मारपीट में यश, भगत सिंह, महिला कमलेश व मतीन, शेर अली, अरबाज, आसिफ घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अरबाज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने के कारण धर्मस्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मतीन, वसीम, आमिर, अरबाज, सलमान, सुफियान, शाहबेज, फैसल और दो दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। उस पर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed