{"_id":"60e49a488ebc3ee13d6b4cc0","slug":"odf-double-plus-became-bijnor-municipality-bijnor-news-mrt546182262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ डबल प्लस हुई बिजनौर नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ डबल प्लस हुई बिजनौर नगर पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडीएफ डबल प्लस हुई बिजनौर नगर पालिका
बिजनौर। साफ सफाई में बिजनौर नगर पालिका ने जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों की पालिकाओं को भी पछाड़ दिया है। बिजनौर नगर पालिका ओडीएफ डबल प्लस हो गई है। ऐसा करने वाली यह वेस्ट यूपी की पहली पालिका बताई जा रही है। यहां साफ सफाई के मानक शानदार पाए गए हैं।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा करीब पांच साल पहले शहरों व गांवों को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के लिए अभियान चलाया गया था। इस अभियान में जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है यानि कोई भी खुले में शौच नहीं करता है। अब सरकार द्वारा ओडीएफ से आगे के अभियान पर काम किया जा रहा है। सरकार ने ओडीएफ के बाद ओडीएफ प्लस अभियान शुरू किया। इसमें देखा गया कि नगर पालिकाओं में पब्लिक या कम्यूनिटी टॉयलेट की स्थिति कैसी है। बिजनौर नगर पालिका ओडीएफ प्लस के मानकों पर भी खरी उतर चुकी है। अब पालिका द्वारा ओडीएफ डबल प्लस की कसौटी को भी पार कर दिया गया है। ओडीएफ डबल प्लस के मानक बहुत सख्त होते हैं, लेकिन बिजनौर पालिका द्वारा इन मानकों को भी पूरा कर दिया गया है।
शासन द्वारा बिजनौर नगर पालिका को ओडीएफ डबल प्लस घोषित कर दिया गया है। ओडीएफ डबल प्लस घोषित होने वाली बिजनौर नगर पालिका वेस्ट यूपी की पहली नगर पालिका बताई जा रही है। इससे पहले गंगा टाउन के सर्वे में बिजनौर नगर पालिका सफाई में पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर रही थी। नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार नागरिकों के सहयोग से बिजनौर पालिका ओडीएफ डबल प्लस घोषित हुई है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरीश गंगवार के अनुसार बिजनौर नगर पालिका को ओडीएफ डबल प्लस घोषित कर दिया गया है। यहां की सुविधाओं को बेहतर माना गया है।